इस बार अयोध्या में सातवें दीपोत्सव पर एक लाख लीटर सरसों के तेल से 24 लाख दीपक 50 घाटों पर जलाए जाएंगे, जहा 50 घाटों पर 14×14 दीपों का ब्लॉक बनाया जाएगा। दीए बिछाने का कार्य 8 नवम्बर से शुरू किया जाएगा। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दीपोत्सव की तैयारिया तेज कर दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
अयोध्या : दीपोत्सव पर एक लाख लीटर सरसों के तेल से जलेंगे 24 लाख दीपक।
Add DM to Home Screen