शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अनुपम खेर दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचे हैं, जहा उन्होंने हनुमान पर आधारित 21 एपिसोड की सीरीज का लोकार्पण रामलला सदन में किया। साथ ही मस्तक पर त्रिपुण्ड धारण कर और धोती पहन कर रामलला सदन में उन्होंने भगवान की आरती भी की। कश्मीर के बारे में उनका कहना था कि कश्मीर की अब की स्थिति को देखते हुए वह अपनी मां को लेकर वहा जा सकेंगे। अपनी बुद्धि कौशल से कश्मीरी पंडित पुनः कश्मीर में रहेंगे। आज के समय में पूरे कश्मीर में राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहराया जाता है।
दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर।
Add DM to Home Screen