गुरुवार को नई दिल्ली के ब्रह्मकमलसभागार यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 में स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से अयोध्या के वयोवृद्ध साहित्यकार 85 वर्षीय वेदभाष्यकार डॉ.देवीसहाय पाण्डेय को डी.लिट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। बता दे की, सन 1960 से डॉ.पाण्डेय निरन्तर साहित्य सेवा करते आ रहे हैं और उन्होंने चारों वेदों के सभी मन्त्रों की शीर्षक सहित अन्वयपरक शब्दार्थ, पद्यानुवाद और हिन्दी अनुवाद किया था।
अयोध्या के एक बुजुर्ग साहित्यकार को डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
