सिवान में करंट लगने से महिला की मौत। खाना बनाते वक्त हुआ हादसा।


Woman dies due to current in Siwan. Accident occurred while cooking food.

महाराजगंज सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगराहवा गांव में एक महिला की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मृत महिला जिगराहवा निवासी महाराजा पंडित की 45 वर्षीय पत्नी सोनमातो देवी बताई जा रही है। महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गर्मी महसूस होने पर बिजली के बोर्ड में पंखा का तार जोड़ने गई। जैसे ही बिजली के बोर्ड में प्लग लगाई करंट की चपेट में आ गई और मूर्छित होकर नीचे गिर गई।

​​​​​​पति है बाहर, तीन बच्चियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

​​​​​महिला को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अपनी तीन बेटियों के साथ घर में अकेले रहती थी। उसका पति बाहर रहकर किसी निजी कंपनी में मजदूरी करता है। वहीं घटना के बाद तीनों बेटियों का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की है। महाराजगंज अंचल अधिकारी ने कहा कि परिजन के आवेदन पर पीड़ित परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी। उसके शव का पोस्टमार्टम करा कर दरवाजे पर रखा गया है। मृत महिला के पति को इसकी सूचना दे दी गई है और पति के आने का इंतजार है। उसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen