सिवान में अनियंत्रित पीकअप घर में घुसा। दो महिलाओं की मौत।


Uncontrolled peaks entered the house in Siwan. Death of two women.

रघुनाथपुर सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बुधवार की रात एक अनियंत्रित पिकअप घर में जाकर घुस गई। पिकअप की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर हुई एक महिला की मौत

​​​​​​ग्रामीणों ने बताया कि एक ही जगह पर बैठे रामायण माझी उनकी पत्नी चंद्रावती देवी मां रजनी देवी और एक पड़ोस की महिला पंच रत्नीदेवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि मौके पर ही ओधना देवी (80) पति छठी मांझी की मौत हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रामायण माझी की 50 वर्षीय पत्नी चंद्रावती देवी की भी गुरुवार की सुबह 7:00 बजे मौत हो गई।

शराब के नशे में था पिकअप चालक: ग्रामीण

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका भी इलाज सदर अस्पताल सिवान में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिकअप चालक शराब के नशे में था। जिसके कारण यह घटना घटी। पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वही रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच चल रही है। पिकअप चालक द्वारा शराब के सेवन की भी बात कही जा रही है। उसकी भी जांच चल रही है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen