विदेश में जाने की उम्मीद लगा रहे युवक की कुएं में डूबने से हुई मौत।


The young man, hoping to go abroad, died due to drowning in a well.

शुक्रवार को सीवान के असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में एक युवक घर के पास स्थित कुएं के पास नहाने गया। बाल्टी से पानी निकलते दौरान पैर फिसल कर वह कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाल कर सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय रोहित कुमार राम के रूप में हुई हैं। बता दें कि मृतक काम के लिए विदेश जाने वाला था। पासपोर्ट के लिए वह अन्य कागजी प्रक्रिया पूरा करा रहा था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen