स्कूल में चौथी बार हुई चोरी, गैस सिलेंडर और मिड-डे-मिल का चावल गायब।


The theft for the fourth time in school, gas cylinder and mid-day-mill rice missing.

सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द स्थित नया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार चौथी बार चोरी की घटना हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबाबू ठाकुर के अनुसार बुधवार शाम विद्यालय में ताला लगा कर सभी लोग घर चले गए थे। गुरुवार सुबह 10 बजे सभी ने विद्यालय का ताला टूटा हुआ देखा। साथ ही 2 क्विंटल चावल और गैस का सिलिंडर भी गायब था। लगातार विद्यालय में चौथी बार चोरी हो चुकी है। पिछली बार भी चोरों ने गैस सिलेंडर, चावल, बर्तन सेट, खेल सामग्री आदि की चोरी की थी। चोरी को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen