सिवान में दो पक्षों के बीच मारपीट। हवाई फायरिंग और ईट-पत्थर चलें: 7 गिरफ्तार।


The fight between two sides in Siwan. Aerial firing and brick-stone walk: 7 arrested.

सिवान: सिवान में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर चले और हवाई फायरिंग भी हुई। वारदात में दोनों पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जमीनी विवाद को ले लंबे समय से चल रहा है विवाद

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बीती रात एक पक्षी जमीन पर दीवार खड़ा कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते इला कारण क्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर व हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस ने मामले को शांत कराया।

मामला नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास का है। सूचना पर नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों पक्षों से कुल 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

दो धुर जमीन के लिए दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने नगर थाने में आवेदन दिया है। एक पक्ष से चार व्यक्ति संजय कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, और देवासी कुमार वही दूसरे पक्ष से तीन व्यक्ति आनंद सोनी, चंदन कुमार, और प्रकाश कुमार को नगर थाना पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen