सिसवन का सहायक साधन सेवी उमेश उपाध्याय ने सिवान के गंगपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिस दौरान विद्यालय में कई अव्यवस्था पाई गई है। इसीलिए विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीपीओ ने कई निर्देश दिए हैं। खबर के अनुसार निरीक्षण के दौरान 468 नामांकन विद्यार्थीयों में सिर्फ 275 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। कनीय शिक्षिका सरिता देवी प्रभार में थी। विद्यालय का शौचालय भी गंदा पाया गया और कमोड में ढक्कन भी नहीं था। नलों में टोटी नहीं थी। चापाकल के चबूतरा पर काई पाया गया। विद्यालय में खेल सामग्री क्रय नही की गई थी।
विद्यालयके निरीक्षण में कमिया मिलने पर डीपीओ ने दिए सुधार के निर्देश।
