सिवान में छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव।


The body found hanging from a tree in Siwan.

महाराजगंज/सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के पशनौली गांव में एक किशोर छात्र का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मृत किशोर छात्र की पहचान महाराजगंज थाना अंतर्गत पकवालिया गांव निवासी मोहन महतो के 16 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। विक्की बुधवार को सुबह 6:00 बजे कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकला था। वह प्रतिदिन 10:00 घर पहुंच जाता था,लेकिन आज नहीं पहुंचा। समय पर छात्र के घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान हुए और उसके मोबाइल पर फोन लगाया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद परिजनों की परेशानी बढ़ती चली गई और वह उसे ढूंढने लगे।

पशनौली गांव के नाहर के समीप स्थानीय लोगों को पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। उसकी पीठ पर बैग था और नीचे पेड़ के पास चप्पल और साइकिल भी पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।

क्या कहना है थानाध्यक्ष का

महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने घटना के बारे में कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत होती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक छात्र के मोबाइल की भी जांच की जाएगी। जिससे यह पता लग सकेगा की कहीं यह मामला प्रेम प्रसंग से तो जुड़ा हुआ नहीं है। या परिजनों के किसी बात से आहत होकर इसने आत्महत्या तो नहीं की है। हालांकि इस मामले में परिजन यह आरोप लगा रहे हैं की उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen