सिवान: प्रसव के दौरान महिला की मौत, शिशु की हालत गंभीर


Siwan: Woman dies during delivery, infant condition critical

बिहार के सिवान जिले के सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं नवजात बच्चे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। मृतका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ निवासी विनोद साह की पत्नी रानी देवी थी।बताया जा रहा है कि रानी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्रसव के दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। वहीं नवजात बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen