सीवान के महाराजगंज के स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने का मामला उठाया। उनका कहना था कि भारत सरकार द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर विकासात्मक और सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी रक्षा मंत्रालय द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन भारत में निर्मित हथियार अधिक से अधिक उपलब्ध कराने के लिए आर्डिनेंस फैक्ट्री की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
सीवान: भाजपा सांसद ने लोकसभा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने का मामला उठाया।
Add DM to Home Screen