सिवान : ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में राजन महतो ने जीता गोल्ड मेडल।


Siwan: Rajan Mahato won the Gold Medal at the East Zone Junior Athletic Championship.

34 वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 के 5000 मीटर दौड़ में सिवान के भागर गांव निवासी राजन महतो ने गोल्ड मेडल जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। बंगाल के शुभाशीष को 5000 मीटर दौड़ में हराकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही उन्होंने 1500 मीटर और 400 मीटर रिले दौड़ में भी भाग लिया था, जहा उन्होंने 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। बता दें कि देश के 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने कोलकाता में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। 

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen