जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के निर्देश पर सीवान के विद्यालयों के आधरभूत संरचना को मजबूत और दुरुस्त करने के लिए कार्य आरंभ कर दिया है। इस कार्य को आगे बढ़ाने से पहले संबंधित विद्यालयों का चयन किया जाएगा और चयन क्रम में विद्यालयों में किस स्तर पर कार्य करना है इस पर फोकस किया जाएगा। इसी मामले को लेकर 6 दिसंबर को शाम 4 बजे जिला प्रशासन ने सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है।
सीवान : विद्यालयों के आधारभूत संरचना को मजबूत करने की तैयारी।
Add DM to Home Screen