बुधवार को करीब 3 बजे सीवान जिला मुख्यालय के पटेल चौक पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष अब्दुल रिजवान के नेतृत्व में RLJD के प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान बताया की बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना में विसंगतियां हुई हैं। हजारों लाखों परिवारों में कोई भी व्यक्ति सर्वे करने नहीं गया है। आधी-अधूरी जानकारी को ही सर्वे में डाला गया हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए मौजूदा सरकार कई जातियों के आंकड़े को कम दिखाने के कोशिश कर रही हैं।
सीवान : जातिगत जनगणना के खिलाफ RLJD का एक दिवसीय धरना।
Add DM to Home Screen