सोमवार की सुबह सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में स्थित मुंडा पेट्रोल पंप के पास शराब से लदी कार बस से टकरा कर हादसे की शिकार हुई। इस हादसे में कार में सवार शराब धंधेबाज गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकीन स्थानीय लोग उसकी मदद करने के जगह कार के अंदर रखे शराब को लूट कर भाग निकले। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शराब धंधेबाज को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी पहचान बलथरा गांव के निवासी इस्तेयार के रूप में हुई हैं। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से कार को भी जब्त कर लिया है।
सिवान : शराब लदी कार में ग्रामीणों की लूटपाट।
Add DM to Home Screen