सिवान के बड़हरिया प्रखंड़ में स्थित तेतहली गांव के निवासी शकील अहमद और अर्शिया फातमा के बेटी युसरा फातमा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब से नवाजा गया, इसी के साथ वह किशोर अवस्था मे सर्वाधिक काव्य पुस्तिका लिखने वाली भारत की पहली लड़की बनी। बता दे की युसरा फातमा ने आठ वर्ष से लेकर 12 वर्ष की उम्र में अपनी पहली काव्य पुस्तिका लिखी थी, जिसमे उन्होंने समाज के रूप को हिंदी कविताओं के माध्यम से दिखाया था। साथ ही उन्होंने जज्बा, मेरे हिस्से की कोशिश, शाम और तन्हाई, और बेरुखी काव्य पुस्तक की कविता के माध्यम से समाज को आईने के रूप में लोगों के सामने रखा।
सिवान : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब नवाजा गया युसरा फातिमा को।
Add DM to Home Screen