सिवान के समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में स्थित साहिट वृंदावन निवासी असम राइफल्स के 35 वर्षीय जवान करुणेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिचरा भूइ स्थान के पास से चार आरोपीयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, बाबी कुमार, विवेक कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की आरोपियों के साथ साठगांठ थी, जो उन्ही के साथ क्षेत्र में लूटपाट करता था। 10 नवंबर को किसी बात पर अनबन होने से आरोपियों ने इस हत्या को अंजाम दिया।
सिवान : असम राइफल्स के जवान की हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार।
