धान क्रय केंद्र की सेवा सरकारी स्तर पर विफल होने के बाद सिवान के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के किसान बाहर से आए व्यापारियों के पास धान की बिक्री कर रहे हैं। 15-16 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी किसानों से धान की खरीदारी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, सहकारी समितियों को धान देने से पहले किसान को अपना निबंधन कराना पड़ता हैं और उसके बाद गोदाम तक धान पैक्स पहुंचाना होता है। फिर वहा धान की नमी की जांच की जाती है। तो वही, उनके पैसे के भुगतान में भी लम्बा समय लग जाता हैं।
सिवान: धान की खरीदारी नहीं होने से किसान परेशान।
Add DM to Home Screen