26 अगस्त को दो प्रेमी जोड़े रांची से सिवान अपनी बहन के घर तक भाग आए थे। पुलिस जब दोनों का पीछा करते हुए वहा पहुंची तो, छत से गिरकर प्रेमी की मौत हो गई। बहन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके भाई को बेरहमी से पीटा और छत से नीचे धकेल दिया। जिस दौरान उसकी मौत हो गई। तो वही पुलिस कह रही है की मृतक खुद छट से कूद गया था। मृतक प्रेमी की पहचान रांची के बचरा निवासी 40 वर्षीय अरुण राम के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार मृतक पहले से शादीशुदा था और उसका एक 16 साल का बेटा भी था। पिछले एक साल से 18 साल की प्रेमिका के साथ मृतक का अफेयर चल रहा हैं। 17 जुलाई को दोनों के भागने के बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ किडनैपिंग के तहत एफआईआर दर्ज कराई था।
रांची से सीवान भागकर आए प्रेमी युगल, प्रेमी की हुई मौत, पुलिस पर मौत का इल्जाम।
Add DM to Home Screen