सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र में स्थित विशनपुर गांव के एसबीआई सीएसपी केंद्र में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक महिला सीएसपी कर्मी के दोनों जांघों में गोली मारकर 2 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद घायल महिला को स्थानीय लोगों ने तुरंत सीवान सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया था। ज़ख्मी महिला की पहचान कचनार निवासी शबनम खातून के रूप में हुई है। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट चुकी हैं।
सीवान : CSP संचालक को गोली मारकर 2 लाख रुपए लूटकर फरार हुए आरोपी।
Add DM to Home Screen