सोमवार की दोपहर महाराजगंज के सुमन चौक के पास नया बाजार में स्थित गोलू मिष्ठान भंडार के मालिक पर कुछ आरोपियों ने चार राउंड अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हमले में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। मंगलवार को इस मामले को लेकर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को यह मामला आपसी विवाद वाला लग रहा हैं, क्योंकि 2014 में मिष्ठान भंडार के मालिक चंदन की हत्या की गई थी, जहा महाराजगंज के टेलर खुर्शीद को आरोपी बताया गया था। उसके बाद 2022 में खुर्शीद के भाई हमीद की हत्या हुई, जिसमें मिठाई दुकानदार चंदन के भाई गोलू कुमार, अंकज कुमार, नंदन कुमार और मनीष के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया। इस घटना के एक साल बाद नंदन के ऊपर भी फायरिंग की गई थी।
सिवान: बाइक सवार अपराधियों ने मिठाई व्यवसायी पर 5 सेकेंड में 4 राउंड फायरिंग की।
Add DM to Home Screen