सीवान और गोपालगंज के मुख्य मार्ग NH-531 पर सरसर के पास शुक्रवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में BCA चाय वाले की मौत हो गई। खबर के अनुसार मृतक गोपालगंज के जिगना ढाला के पास लाइन पर चाय का दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह साइकिल से घर लौटने के दौरान वाहन की चपेट में आने से मृतक घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मोहन पर्वत के रूप में हुई हैं।
सीवान : वाहन की चपेट में आकर BCA चाय दुकान वाले की मौत।
Add DM to Home Screen