सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के विश्ववनिया गांव में नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय करण कुमार पंडित के रूप में हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भेज दिया है। खबर के अनुसार शनिवार शाम 3:00 बजे मृतक अपने दोस्तों के साथ झरही नदी में नहाने गया था। जिस दौरान वह इस हादसे का शिकार हुआ। काफी खोजबीन करने के बावजूद स्थानीय लोगों को मृतक का कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन रविवार को 10 बजे स्थानीय लोगों को मृतक का शव नदी में मिला।
सीवान: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक किशोर की मौत।
