गुरुवार की शाम में सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित खुजवां बाजार में तेल मशीन के चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक की पहचान कुशहरा गांव के निवासी संदीप चौहान के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, तेल पेराने के दौरान झुककर खली निकालते समय मृतक का सिर रोलर में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तेल पेरनी मशीन के मालिक और उनके परिजन मौके से भाग निकले।
सिवान : तेल पेरने वाली मशीन की चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत।
Add DM to Home Screen