बिहार के सीवान सदर अस्पताल में सर्पदंश के एक मरीज के परिजन ने उसकी झाड़ फूंक कराने के लिए एक ओझा लेकर पहुंच गए। जहा ओझा घंटों तक डॉक्टर के सामने ही झाड़ फूंक करता रहा। खबर के अनुसार सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के निवासी अलगु प्रसाद के बेटे विभु कुमार को एक सांप ने काट लिया। परिवार वालों ने उसे सीवान सदर अस्पताल भर्ती करवाया। लेकिन एक परिजन एक ओझा को बुलाकर सदर अस्पताल में उसका झाड़ फूंक करने लगा। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। सिविल सर्जन भी पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए।
सदर अस्पताल में झाड़-फूंक करने पहुंचा ओझा।
Add DM to Home Screen