सिसवन पुलिस ने कुख्यात बदमाश सरोज किया गिरफ्तार।


Notorious dacoit Saroj arrested in Sisvan, police breathed a sigh of relief

बिहार के सिवान जिले के सिसवन में कुख्यात डकैत सरोज को गिरफ्तार किया गया है। उसने अबतक एक दर्जन से अधिक डाका कांडों को अंजाम दिया है और क्राइम की दुनिया में वर्षों से सक्रिय रहा है। इस बार सिसवन पुलिस ने उवधी गांव में हुई डकैती के मामले में उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी सारण जिले के कोपा थाना के देवरिया से हुई है। उसे पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के बाद सिसवन, चैनपुर, रसुलपुर, कोपा, दाउदपुर, मांझी और हसनपुरा थानों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार डकैत को जेल भेज दिया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen