मैरवा के शिक्षक गरीब लड़कियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित कर उन्हें चैंपियन बना रहे हैं। उन्होंने लगभग 75 लड़कियों को हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, और एथलेटिक्स जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक अपने प्रशिक्षण के बदौलत खेलने का मौका दिलवाया है। वह छोटे प्रखंड मैरवा के लक्ष्मीपुर गांव में एक खेल प्रशिक्षण संस्थान स्थापित कर फुटबाॅल, हैंडबाॅल, एथलेटिक्स, रग्बी फुटबाॅल, हाॅकी आदि खेलों का प्रशिक्षण प्रदान कर राज्य और देश को दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की रूढ़ियों के बीच संसाधन विहीन ग्रामीण परिवार की लड़कियों को खेल के माध्यम से बाहर लाना संजय पाठक की लगन और आत्मविश्वास से सम्भव हुआ।
लड़कियों को खेल के माध्यम से चैंपियन बनाते शिक्षक संजय पाठक।
