सावन की पहली सोमवारी पर केसरिया हुआ महेंद्रनाथ धाम। हर हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय।


Mahendranath Dham became saffron on the first monsoon of Sawan. Pagoda echoed with the slogans of Har Har Mahadev.

सिसवन/सिवान: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन की पहली सोमवारी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आज सावन की पहली सोमवारी थी। जिसमें सिवान, छपरा,गोपालगंज, मोतिहारी सहित, उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, व कुशीनगर जिला के श्रद्धालुओं के साथ-साथ नेपाल के भी श्रद्धालु भक्त बाबा महेंद्र नाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्र नाथ धाम स्थित कमलदाह सरोवर से जल भर डोंगे के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए सभी भक्तों काफी उत्साहित दिख रहे थे।

तत्पर रहा जिला प्रशासन

अमन की पहली सोमवारी को लेकर सिवान जिला प्रशासन काफी सतर्क व तत्पर रहा। किसी भी प्रकार के वाहनों का मंदिर के तरफ प्रवेश वर्जित रहा। मंदिर परिसर में व मेले में तथा सड़क पर भी प्रशासन तत्पर दिखाई दिया।

सभी शिवालयों में हुई पूजा अर्चना

सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के बखरी, छितौली, चैनपुर, सिसवन,स्थित प्राचीन शिव मंदिरो में भी शिव भक्तों का ताता लगा रहा। इन सभी शिवालयों पर महिला भक्तो की काफी भीड़ रही व हर हर महादेव के नारों के साथ जलाभिषेक हुई व पूजा अर्चना करते नजर आए भक्तगण। वही मधवापुर,कठतल स्थित नवनिर्मित हर्षितेश्वर महादेव मंदिर भी आकर्षण का केंद्र रहा। जहा मधवापुर,कठतल व धूमनगर के शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया। सावन की पहली सोमवारी पर व्रतियों ने व्रत भी रखे। सावन मास में सोमवार के व्रत का व हरे वस्त्र कि भी महता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन में सोमवार का व्रत रखने से व हरे वस्त्र धारण करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है। सुहागिन औरते हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनती है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen