सिवान के हुसैनगंज प्रखंड में स्थित जमालहाता गांव को बिहार का मैनचेस्टर कहा जाता हैं, जो 80-90 के दशक में सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। अब वह गांव संसाधनों के अभाव में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा हैं। जमालहाता गांव के बुनकरों द्वारा बनाए गए सूती वस्त्र और रंगाई का कारोबार पूरे बिहार में प्रसिद्ध था और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी इसी गांव के बुनकरों द्वारा बनाए गए वस्त्रों को धारण करते थे।
सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध जमाल हाता गांव के बारे में जानिए विस्तार से।
