पारिवारिक विवाद में युवक ने खाई फिनाईल की गोली: स्थिति गंभीर।


In a family dispute, the young man ate Finails bullet: the situation is serious.

सिवान: पति पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक द्वारा फिनायल की गोली खाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के चित्तमठ गांव निवासी हरिशंकर प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल किसी निजी कंपनी में काम करता है। डेढ़  साल पहले ही उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से ही दोनो अक्सर आपस में लड़ते झगड़ते रहते है।

पैसे और काम को लेकर था विवाद

बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से पहले से ही पैसे और काम को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की रात करीब 12:00 बजे पति पत्नी दोनों झगड़ने लगे। बात ही बात में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।और युवक ने फिनाइल की गोली खा ली।

उसके बाद उसे चक्कर आने लगा और मुंह से झाग निकलने लगा। चक्कर आते हि युवक जमीन पर गिरकर झटपटाने लगा। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नौतन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए सिवान रेफर कर दिया। सिवान सदर अस्पताल से स्थिति को गंभीर देखते हुवे उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen