सीवान से एक धर्म परिवर्तन, सेक्स और धोखे की कहानी सामने आई हैं। खबर के अनुसार सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम लड़के आमीर हुसैन के बीच 2021 में प्रेम संबंध शुरू हुआ। जिसके बाद प्रेमी उसे घर से भगा कर हैदराबाद ले गया,जहा दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे। दोनों ने कमरे में ही शादी की और लड़की का धर्म परिवर्तन भी करवाया। लड़की जब प्रेग्नेंट हुई तो उसका कई बार अबॉर्शन करवा दिया। लड़की ने आरोपी के खिलाफ हैदराबाद के अफजलगंज थाना में मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी प्रेमी प्रेमिका को हॉस्टल में छोड़ कर अपने घर सीवान चला गया। उसके बाद पीड़ित लड़की सोमवार को सीवान लड़के के घर आई,लेकिन आरोपी घर से फरार था और परिजनों ने लड़की को रखने से मना कर दिया। लड़की के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को महाराजगंज थाना में लेकर गई। लेकिन मामला हैदराबाद का है इसलिए सिवान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सीवान:प्रेमिका को घर से भगा कर धर्म परिवर्तन करवाया, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवा कर घर भेज दिया।
