सिवान: सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली युवती नाज परवीन की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस दौरान मरीज की तबियत और बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई भी व्यवस्था सही ढंग से नहीं कार्य कर रहा था। अस्पताल में नाहीं ऑक्सीजन की व्यवस्था थी और ना डॉक्टर थे। इलाज के अभाव में युवती की मौत हो गई और परिजन आक्रोशित हो गए। और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
घटना की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस टीम और नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। हंगामा के बाद युवती के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।
क्या कहना है सिविलसर्जन का
इस संबंध में सिवान के सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल परिसर में एक युवती की मौत का मामला संज्ञान में है। डॉक्टर के अनुपस्थित होने पर युवती की मौत हो जाने के कारण परिजन आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच की जाएगी।
जिस समय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय किस डॉक्टर का ड्यूटी था। क्या सच में डॉक्टर गायब थे और डॉक्टर क्यों गायब थे, इस सब की जांच की जा रही है।
Add DM to Home Screen