बिहार के सीवान जिले के मटुकछपरा गांव में बुधवार की सुबह ई-रिक्शा और नीलगाय के बीच टक्कर हो गई जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे के बाद घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को पटना भेजने का फैसला किया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में से एक चालक था जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ई-रिक्शा और नीलगाय की टक्कर, तीन लोग घायल।
Add DM to Home Screen