सिवान: सिवान बसंतपुर मार्ग पर जिन बाबा के पास मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी हादसे में मजदूर और बाइक चालक दोनों जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुबह करीब 8:30 बजे मजदूर की मौत हो गई वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृत मजदूर की पहचान गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के शीशे काली टोला निवासी बच्चा तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र विजय तिवारी के रूप में हुई है।
इलाज के दौरान हुई मजदूर की मौत
हादसे के बाद दोनों घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा रात भर दोनों का इलाज चला। सुबह करीब 8:30 मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का अभी भी इलाज जारी है। मृतक शादीशुदा है और उसकी 3 साल की पुत्री और 2 साल का एक बेटा है। मृतक के शव का सिवान सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गोरिया कोठी थाना अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि पीड़ित परिजन के आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा राशि देने की मांग भी की है।