सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के निवासी अशोक कुमार यादव के घर खाना बनाने के दौरान आग लग गई है। इस हादसे में 41 हजार रुपए नगद, लगभग एक लाख रुपए की मूल्य का आभूषण, चारपाई, बिस्तर, कपड़ा और लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार घर की महिलाएं जब खाना बना रही थी, अचानक गैस पाइप से लीक होने लगा और सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग किचन से पूरे घर में फैल गई। काफी मशक्कत के बाद भी स्थानीय लोग आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित परिजन अब आपदा के तहत मुआवजा राशि की मांग उठा रहे है। स्थानीय सीओ सतीश कुमार द्वारा आग लगने की असली वजह की जांच हो रही है।
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक, लाखों की संपत्ति का नुकसान।
Add DM to Home Screen