सिवान: चिराग पासवान ने सोमवार को सिवान में पूर्व सांसद की पत्नी और राजद से लोकसभा प्रत्याशी रही हिना सहाब मुलाकात की। उनके घर जाकर हिना सहाब से मिले चिराग पासवान। हिना चिराग की मुलाकात के बाद सिवान में सियासी हलचल तेज हो गई है तथा सिवान की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है।
हिना सहाब पूर्व में सिवान लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुकी है। हालाकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सिवान की जनता का कहना है कि लगातार हो रही हार तथा पूर्व सांसद सहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद राजद ने इनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हिना चिराग की मुलाकात से सिवान की जनता हिना सहाब के चिराग पासवान की पार्टी में जाने के कयास लगा रही है।
चिराग ने किया सभा को संबोधित
सिवान शहर के गांधी मैदान में सोमवार को लोक सेवक राम विलास पासवान स्मृति मंच की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें कार्यकर्ताओं के बीच चिराग पासवान पहुंचे। चिराग पासवान का फूल - माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा।
'अपना प्रदेश आज भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है ':चिराग
चिराग पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के युवा बेहतर शिक्षा व रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। बिहार को बचाना है तो बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को गांव - गांव तक पहुंचना होगा । देश की आजादी के 75 वर्षो बाद भी बिहार अन्य राज्यो की तुलना में पिछड़ा हुआ है। वर्तमान सरकार ने किसानो, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं के अरमानों पर लाठी चलाने का काम किया है। बिहार के युवा पढलिख कर भी बेरोजगार है। 18वर्षो के शासनकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी बाढ़, सुखाड़ के लिए कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री को पार्टी टूटने का दर सता रहा है। उनके पार्टी के कई विधायक व सांसद अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में है।
चिराग पासवान ने कहा कि आज मैं आपलोगो के बीच एक खसक्षद से आया हु। आजादी के इन 75 सालो में देखिए तो देश के दूसरे राज्य चमकता हुआ शहर बन गए, पर अपना राज्य आज भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है। इतने सालो में अगर बिहार विकसित राज्य नही बन पाया तो, उसका जिम्मेदार कौन है? यह जवाबदेही तय करनी होगी।
कार्यक्रम के तुरंत बाद सिवान महिला थाना के ठीक सामने स्थित हिना सहाब के घर चिराग पासवान पहुंचे थे। मौके पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, सौरभ पाण्डेय, विनोद तिवारी, मोनू गुप्ता, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
Add DM to Home Screen