सोमवार को सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार के पास नेवारी मोड पर क्षेत्र में पैसा वसूलने और मीटिंग करने बंधन बैंक के एक कर्मी सौरभ कुमार पहुंचे थे। करीब ₹120000 का कलेक्शन कर वह रघुनाथपुर बाजार स्थित बंधन बैंक में जा रहे थे। उसी दौरान कुछ बाइक सवार नकाबपोश आरोपियों ने हथियार लेकर नेवारी मोड़ के पास उन्हें घेर लिया और पैसे छीन कर मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही बैंक के कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस काे दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उनके अनुसार आए दिन इलाके में लूट छिनतई और हत्या जैसी घटनाएं घटने के बावजूद पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं हैं।
रघुनाथपुर में बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से लूटे लाखों रुपए।
Add DM to Home Screen