शनिवार की रात सीवान के तरवारा प्रखंड के जीबीनगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार में स्थित मंटू टेंट हाउस में कुछ असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया, जिससे करीब 25 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ टेंट संचालक के चाचा ओसिहार सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाया और इस मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव का कहना है की इसी टेंट हाउस से ढाई माह पूर्व लाखों की चोरी हुई थी, तो इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए भी खुद आग लगाई जा सकती है। इसीलिए पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
असामाजिक तत्वों ने टेंट हाउस में लगाई आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक।
Add DM to Home Screen