सिवान बिहार: सिवान में मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 3846 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। जिले के सभी थानों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल के 3153 व महाराजगंज अनुमंडल के 693 लोगो पर 107की करवाई की गई है। साथ ही सथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरवाया गया है।
सिवान सदर एसडीएम रामबाबू बैठा व महाराजगंज एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि हर हाल में मोहर्रम का पर्व शांति व सद्भावना के साथ मनाया जाएगा। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
Add DM to Home Screen