सीवान में रोजी खातून नाम की एक मुस्लिम लड़की के ऊपर श्रवण कुमार नाम के एक हिंदू युवक के धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। युवक की मां के अनुसार दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में थे। 25 दिसंबर 2022 से युवक अचानक से लापता हो गया था। 20 दिन पहले उनको अपने बेटे की फोटों मिली। जहा उसने दाढ़ी बढ़ा कर इस्लामिक टोपी पहनी हुई थी। 31 जुलाई को युवक ने एक वीडियो जारी कर खुद की मर्जी से इस्लाम कबूल करने की बात कही थी। उसने अपना नाम भी साहिल अली कर लिया था। 13 जुलाई को युवक की मां ने मैरवा थाना में आवेदन दिया था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही हैं।
मुस्लिम लड़की के प्यार में पागल हिंदू लड़के ने किया अपना धर्म परिवर्तन।
Add DM to Home Screen