सीवान के बबुनिया मोड़ में एक महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर बड़ी झड़प हुई हैं। खबर के अनुसार इंग्लिश गांव की निवासी आफरीन खातून अचानक अपने ससुराल से गायब हो गई थी। बीते 26 तारीख की रात महिला अपने प्रेमी बाबूजान के साथ मोतिहारी सदर अस्पताल से बच्चा चोरी करते पकड़ी गई थी। शुक्रवार को सीवान कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराने के लिए पेशी की गई थी। जिसके बाद महिला को ऑटो से रिमांड होम ले जाया जा रहा था। लेकिन बबुनिया मोड़ पर वह ऑटो से कूदकर भागने लगी। जिस दौरान आरोपी महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हुई।
सिवान:महिला पुलिसकर्मी और एक महिला आरोपी के बीच बड़ी झड़प।
Add DM to Home Screen