गोपालगंज: गोपालगंज में एक युवक की मोमोज खाने से मौत हो गई। युवक की दोस्तों के साथ शर्त लगी थी कि कौन सबसे ज्यादा मोमोज खा सकता है। जिसके बाद शर्त जीतने के लिए युवक ने एक साथ करीब डेढ़ सौ मोमोज खा लिए। खाते ही युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
1हजार रुपए की लगी थी शर्त
घटना सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के पास हुई मृतक की पहचान गोपालगंज के सिहोरा गांव निवासी विपिन कुमार (22) के रूप में हुई है।
विपिन के पिता विशुन मांझी ने बताया कि गुरुवार की राहत वह अपने तीन दोस्तों के साथ गया था।शराब पी इसके बाद मोमोज खाने का चैलेंज लगाया। देखते ही देखते हैं विपिन ने डेढ़ सौ मोमोज खा ली। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विपिन के पिता ने बताया कि दोस्तों ने ₹1000 का शर्त लगाया था। बता दें कि विपिन पैसे से मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
क्या कहा थानाध्यक्ष ने
थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि विपि ने ज्ञानी मोड़ पर अपने दोस्तों के साथ शर्त लगा कर मोमोज खाई। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
क्या बोले डॉक्टर
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके चौधरी ने बताया कि इस मामले में यह कहना गलत होगा कि मोमोज खाने से ही उसकी मौत हुई है। मौत का कुछ और भी कारण हो सकता है। वैसे भी फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
Add DM to Home Screen