गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र स्थित खरहवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के व्यवहार से नाराज होकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी ने एक साल पहले बंधन बैंक से जो दो लाख रुपए का कर्ज लिया था उसे मृतक अपने मजदूरी के पैसे से चुका नहीं पा रहा था। जिस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहा था। इसी बात को लेकर डेढ़ महीने पहले मृतक की पत्नी दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी और अपने पति का नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। शनिवार की सुबह मृतक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया और दोनों के बीच हुई विवाद के बाद मृतक ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बीवी ने पति का नंबर डाला ब्लॉक लिस्ट में, परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम।
Add DM to Home Screen