गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ के पास जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस घटना में एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में लखपरिया मोड़ निवासी अशोक साह की पत्नी रिंकी देवी, बेटी अनु कुमारी गुप्ता और बेटा अभिषेक गुप्ता शामिल है।रिंकी देवी और उसके पटीदार के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। जमीन और बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है।
गोपालगंज में जमीनी विवाद में महिला समेत तीन लोग जख्मी
Add DM to Home Screen