गोपालगंज: विजयपुर थाना क्षेत्र के रौतारी गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान विजयपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव निवासी पूर्णमासी राम के 28 वर्षीय पुत्र विनय राम के रूप में हुई है।
शुक्रवार की रात विनय राम बाइक से महुआ गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। तभी रौतारी गांव के पास एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ही विनय की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
2दिन पहले मुंबई से आया, पत्नी को लाने जा रहा था ससुराल
परिजनों ने बताया कि 1 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। विनय मुंबई में काम करता था। और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 2 दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया था और अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Add DM to Home Screen