गोपालगंज के रामनगर बाजार में बाजार से लौट रही महिला के ऊपर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीडिता की पहचान नीतू देवी के रूप में हुई है। पीडिता के अनुसार बाजार से घर आते दौरान दो बाइक पर चार अपराधी उसके पास आकार उसे गाली देने लगे और इज्जत लूटने की बात कहकर उसे पकड़ने लगे। जान बचाकर वह जब अपने घर की तरफ भागने लगी। तब अजय चौहान नाम के आरोपी ने उस पर गोली चला दी थी। अब तक महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मुन्ना यादव, ललन यादव, अजय चौहान और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर, दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
बाजार से लौट रही महिला को इज्जत लूटने की दी धमकी, भागने पर महिला को मारी गोली।
Add DM to Home Screen