राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आगामी 9 दिसंबर को सिवान में स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उसी कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रमोद कुमार महथा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारीगण और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्युत विभाग, माप तौल विभाग, परिवहन विभाग, बीएसएनएल, महिला हेल्पलाइन आदि विभागों के पदाधिकारीगण ने भाग लिए, जहा उनके विभागों में लंबित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करने के लिए अधिकाधिक वादों को चिन्हित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Add DM to Home Screen