गोपालगंज में 31अगस्त से शुरू होने वाले महावीरी अखाड़ा जुलूस के डीजे और आर्केट्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे इलाके की निगरानी भी रखी जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने और असमाजिक तत्वों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने अखाड़ा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक कर कहा कि महावीरी अखाड़ा जुलूस और मेला आयोजित करने वाली समितियों का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही बिना लाइसेंस महावीरी अखाड़ा निकालने वाली समितियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिना लाइसेंस महावीरी जुलूस पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया।
Add DM to Home Screen