गोपालगंज के तकिया गांव में छत की ढलाई करते दौरान करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हुई हैं। खबर के अनुसार करमैनी गांव का निवासी 30 वर्षीय हरेराम राम बुधवार को तकिया गांव में छत की ढलाई कर रहा था। इसी बीच छत से निकले सरिया को खड़ा करते समय छत से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वह बेहोश हो गया। साथी मजदूरों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजमिस्त्री को लगा 11 हजार बोल्ट का करंट, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
Add DM to Home Screen